फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of beating for not adopting Christianity

Moradabad News: ईसाई धर्म न अपनाने पर पीटने का आरोप

Fri, 27 Dec 2024 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 27 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating for not adopting Christianity
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। गांव रामनगर निवासी मिथुन लाल ने गांव के कुछ लोगों पर ईसाई धर्म न अपनाने पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया है। आरोप लगाया कि वे लोग उसे पांच लाख रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाल रहे थे। उसने इन्कार किया तो आरोपियों ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बताया कि बुधवार की शाम वह घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आए और धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला। उसने इन्कार किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। बचाव को आई उसकी पत्नी और बच्चों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। साथ ही घर में आग लगा दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने धर्म परिवर्तन न करने पर गांव से भगाने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार को गांव कुछ लोगों ने क्रिसमस मनाया था। आतिशबाजी के दौरान मिथुन के घर के छप्पर में आग लग गई थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed