फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of absconding rape arrested for 28 years

28 साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of absconding rape arrested for 28 years
कुंदरकी। दुष्कर्म के मुकदमे में सात साल की सजा पाए आरोपी को सोनकपुर पुलिस ने 28 साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी नाम पता बदलकर दूसरे राज्यों में रह रहा था। उसने कूट रचित आधार कार्ड भी बनवा लिया जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया है। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह ने बताया कि सोनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नमैनी गद्दी निवासी बुद्घा के खिलाफ वर्ष 1985 मे अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ जिसकी सुनवाई के दौरान 22 अगस्त 1988 को एडीजे तीन मुरादाबाद की अदालत ने आरोपी को सात साल की सजा सुनाई थी जबकि वर्ष 1987 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ जिसमें सुनवाई के दौरान 23 मई 1988 को एडीजे तीन मुरादबाद की अदालत ने आरोपी बुद्घा को बीस वर्ष की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद में आरोपी दोनों मुकदमों में सजा होने पर जेल चला गया था।बाद में आरोपी हाईाकोर्ट से अपील कर जेल से बाहर आ गया था लेकिन बाद में हाईकोर्ट से उसकी गिरफ्तारी का अधिपत्र जारी हो गया था। इसके बाद से ही आरोपी पुलिस को चकमा देकर जिले से ही फरार हो गया था। साथ ही वह पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड अपना नाम पता बदलकर रह रहा था।
विज्ञापन

तभी से ही पुलिस ने आरोपी बुद्घा की तलाश में जुटी थी और यहां तक की दूसरे राज्यों में दाबिशें देती रही । शुक्रवार को सोनकपुर पुलिस ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जोकि दूसरे राज्य के लिए जाने के लिए खड़ा था। सोनकपुर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कूट रचित आधार कार्ड भी बरामद किया है जिसके बाद में आरोपी पर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बाद में पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। वहां से अदालत के आदेश पर उसको जेल भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सोनकपुर थानाध्यक्ष हमबीर सिंह, दरोगा राकेश कुमार, सिपाही दिलशाद, सिपाही अनुराग त्यागी, सिपाही प्रशांत कुमार, और सिपाही कपिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्बंधित समाचार फोटो
फोटो संख्या नौ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed