फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused history-sheeter arrested in police encounter within six hours of firing

Moradabad: फायरिंग के छह घंटे के अंदर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली.. फिर चल भी नहीं पाया

Sun, 16 Jun 2024 05:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2024 05:02 AM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस ने फायरिंग करने के आरोपी को छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पांव में गोली लग गई। इससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
Accused history-sheeter arrested in police encounter within six hours of firing
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : पुलिस एक्स

विस्तार

मुरादाबाद पुलिस ने कटघर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर रोड पर मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर बंटी सैनी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका साथी भागने में सफल हो गया। हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी ने शुक्रवार रात ही बसंत विहार बल्देवपुरी में रोहित को गोली मारकर घायल कर दिया था। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे बसंत विहार में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के दौरान फायरिंग हुई।
विज्ञापन


इस घटना में रोहित को गोली लगी और उसके साथी जोगिंदर को छर्रे लग गए। दोनों घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने बसंत विहार निवासी आरोपी बंटी सैनी समेत दो नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों पर मारपीट और जानलेवा हमले का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दर्ज होने के बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। एसपी सिटी का कहना है कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे कटघर पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस बीच सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक कल्याणपुर रोड पर जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कटघर की टीम ने घेराबंदी कर दी। पुलिस की घेरेबंदी से निकलने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह कुछ दूरी पर गिर गया। 

लेकिन उसका साथी मौके का फायदा उठाते हुए जंगल के रास्ते भाग निकला। पकड़े गए घायल बदमाश की पहचान बसंत विहार बल्देवपुरी निवासी हिस्ट्रीशीटर बंटी सैनी के रूप में हुई। पूछताछ से पता चला कि मौके से भागने वाला उसका साथी डबल फाटक निवासी उसका साथी अजय सैनी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा और तीन कारतूस बरामद किया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सीओ कटघर रुद्र कुमार सिंह भी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल बदमाश बंटी सैनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बंटी सैनी के खिलाफ जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इलाज के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

फॉरेंसिक टीम ने मुठभेड़ स्थल की छानबीन की

कल्याणपुर रोड पर शनिवार की सुबह मुठभेड़ के बाद सीओ कटघर रुद्र कुमार सिंह ने घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर फिंगर प्रिंट लिए।

छह घंटे में हिस्ट्रीशीटर को मिला गोली का जवाब

सीओ रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बसंत विहार बल्देवपुरी निवासी बंटी सैनी हिस्ट्रीशीटर है। कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर जोगिंदर के साथ विवाद हो गया था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे जोगिंदर अपने दोस्त रोहित व अन्य साथियों के साथ मोहल्ले में खड़ा था।

इसी समय बंटी सैनी, अजय सैनी आदि वहां पहुंच गए। इस बीच दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने पर बंटी सैनी ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। गोली रोहित को लग गई और नजदीक खड़े उसके साथी जोगिंदर को भी छर्रे लग गए। घटना के बाद आरोपी बंटी और उसके साथी मौके से भाग गए।

पुलिस ने घायल रोहित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में आरोपी बंटी सैनी, अजय सैनी समेत दो नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed