फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   accused constable firing on fellow policemen in moradabad is dismissed

मुरादाबाद में साथी पुलिस कर्मियों पर फायरिंग करने वाला सिपाही बर्खास्त, एसएसपी ने की कार्रवाई

Tue, 05 Jan 2021 12:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Jan 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
accused constable firing on fellow policemen in moradabad is dismissed
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में साथी पुलिस कर्मियों से अभद्रता व उन पर फायरिंग करने वाले आरोपी सिपाही ओमकार सिंह को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बर्खास्त कर दिया है। सिपाही को डेढ़ घंटे देरी से ड्यूटी पर पहुंचने पर साथी पुलिस कर्मियों ने टोक दिया था, जिससे नाराज होकर उसने सरकारी पिस्टल से सात राउंड फायरिंग की थी। 
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि भोजपुर थानाक्षेत्र में गणेशपुर मोड़ पर यूपी 112 पीआरवी (0292) पर सिपाही ओमकार सिंह की ड्यूटी थी। छह मार्च 2020 को सिपाही ढाई घंटे देरी से ड्यूटी पर पहुंचा। 
विज्ञापन


साथी सिपाहियों ने उसे टोका तो वह भड़क गया था। आरोप है कि सह कर्मियों ने अभद्रता करने के बाद सिपाही ने सरकारी पिस्टल से सात राउंड फायरिंग की थी। किसी तरह साथी पुलिस कर्मियों ने खुद को बचाकर सिपाही को कब्जे में लेकर इसकी जानकारी उच्च अफसरों को दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों के आदेश पर सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया गया था, जिसमें अल्कोहल के सेवन करने की पुष्टि हुई थी। तत्कालीन एसएसपी ने सिपाही को
निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए थे। सीओ ठाकुरद्वारा ने मामले की जांच की। 

जांच रिपोर्ट में सिपाही को कर्तव्यपालन के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, अक र्मण्यता एवं अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया। सोमवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की (दंड एवं अपील) नियमावली 1991 के नियम 14 (1) के अंतर्गत सिपाही ओमकार सिंह को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed