फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused arrested in Majhola's Nafees murder case

Moradabad News: मझोला के नफीस हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in Majhola's Nafees murder case
मुरादाबाद। मझोला के नफीस हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी समीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

मझोला के पीर का बाजार निवासी महताब ने 11 दिसंबर 2025 को मझोला थाने में गलशहीद के असालतपुरा भूड़ा का चौराहा निवासी जुनैद, कोतवाली के लाल मस्जिद मोहल्ला निवासी अयान और गलशहीद थाने के सामने रहने वाले समीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें महिला ने बताया कि आरोपी उसके मोहल्ले में देह व्यापार कराते हैं। मोहल्ले वालों के विरोध करने पर भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आठ नवंबर की देर रात करीब एक बजे आरोपी मोहल्ले में युवतियों के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन

शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान महिला का पति नफीस भी चला गया था। उन्होंने भी विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने उनके पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया था। परिवार के लोगों ने नफीस को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान नफीस की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी में हत्या की धारा बढ़ा दी थी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे समीर को शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed