{"_id":"684de0ea5b0b1f8bca06c880","slug":"accused-arrested-for-misleading-people-for-religious-conversion-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-666394-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: धर्म परिवर्तन के लिए बरगलाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: धर्म परिवर्तन के लिए बरगलाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फर्जी आईडी के जरिये हिंदू युवतियों से दोस्ती कर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए बरगलाने वाले आरोपी मो. रागिब को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने फर्जी आईडी से देश व धर्म विरोधी कई पोस्ट भी की थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल और चार फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया कि वह देश में दंगा भड़काना चाहता था। उसके ग्रुप में कई लोग जुड़े हैं।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इंस्टाग्राम पर मुरादाबाद 8988 नाम से एक आईडी बनी है। इस आईडी के जरिये देशी विरोधी, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दो धर्माें के बीच दंगा भड़काने के मकसद से पोस्ट की गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर साइबर सेल ने आईडी की जांच कर आरोपी को ट्रेस कर लिया।
पुलिस ने सिविल लाइंस के चक्कर की मिल निवासी मो. रागिब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हैदरी दल मुरादाबाद नाम से उसने पहले आईडी बनाई थी। जिसके जरिये आरोपी ने देश और धर्म विरोधी पोस्ट की थीं।
विज्ञापन
इसके बाद उसने आईडी का नाम बदलकर मुरादाबाद 8988 कर लिया था। फिर आरोपी ने हिंदू लड़कियों को अपने साथ जोड़ना शुरू कर दिया। आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिए और फेसबुक इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी के जरिये हिंदू युवतियों से दोस्ती की।
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कुबूला है कि उसका मकसद देश में दंगा कराना और हिंदू युवतियों से दोस्ती कर उनका धर्म परिवर्तन कराना था। आरोपी ने बताया कि उसके ग्रुप में कई लोग जुड़े हैं। यह सभी लोग अभियान चलाकर हिंदू युवतियों से दोस्ती करना चाहते हैं।