{"_id":"6aa7bf48c6c25e8981042972","slug":"accident-in-sambhal-tractor-trolley-carrying-over-20-people-overturns-three-women-killed-15-injured-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में हादसा: 20 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन महिलाओं की मौत, 15 ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में हादसा: 20 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन महिलाओं की मौत, 15 ग्रामीण घायल
Mon, 14 Sep 2026 03:04 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: Vimal Sharma
Updated Mon, 14 Sep 2026 03:04 PM IST
सार
हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र में ट्रैक्टर का एक्सल टूटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
संभल में हुए हादसे के बाद गमगीन लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं की मौत जबकि 15 लोग घायल हो गए। हादसा गांव फतेहउल्ला गंज के पास हुआ। ट्रैक्टर का एक्सल टूटने के बाद ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
ट्रॉली में 20 से अधिक लोग सवार थे। सभी मैनाठेर क्षेत्र में एक रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने जा रहे थे। असमोली थाना क्षेत्र के गांव पेतीयां माफी निवासी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मैनाठेर जा रहे थे।
विज्ञापन
फतेहउल्ला गंज के नजदीक अचानक ट्रैक्टर का एक्सल टूट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों का मैनाठेर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में असमोली क्षेत्र के गांव पेतीयां माफी निवासी चंद्रावती (50) पत्नी हरकेश, ममता (55) पत्नी दयाराम और ओमवती (60) पत्नी हरपाल की मौत हुई है। कई लोग घायल हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रैक्टर का एक्सल टूटना सामने आई है। मामले की आगे जांच कराई जा रही है।