फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   accident in amaroha

ऐसा लगा कि चल रहीं जिंदगी की सांसें, इसलिए हसन को लेकर इलाज के लिए दौड़ पड़े परिजन

Tue, 05 Jan 2021 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, ओबरी/संभल
अमर उजाला ब्यूरो, ओबरी/संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
accident in amaroha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना गांव में जैसे ही आई तो परिजन हादसा स्थल के लिए रवाना हो गए। जब परिजन पहुंचे तो मौके पर भीड़ थी और पुलिस भी थी। ओबरी निवासी पशु व्यापारी हसन कुरैशी हादसा स्थल पर पड़े थे। हसन के सगे साले नाजिम ने बताया कि ऐसा लगा कि जैसे हसन की सांसें चल रहीं हों। इसीलिए परिजन हसन को अपनी कार में रखकर निकल पड़े।
विज्ञापन


जोया में एक निजी चिकित्सक को दिखाना चाह पर वहां भीड़ थी। इसलिए वहां से सीधे शहबाजपुर कला के लिए चल पड़े क्योंकि यह गांव ओबरी के पास ही है और चिकित्सक परिचित है। यहां हसन को चिकित्सक ने देखा और मृत बताया। इसके बाद दोपहर करीब 12.30 बजे हसन के शव को लेकर ओबरी पहुंचे। इस बीच अमरोहा जिले के गजरौला थाने की पुलिस को पता लगा कि हसन का शव लेकर परिजन गांव चले गए हैं।
विज्ञापन


अमरोहा के सीओ ने असमोली के प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह से फोन पर बात की। असमोली पुलिस ओबरी पहुंची। परिजनों से बात की। परिजनों से कहा कि हसन के शव का पोस्टमार्टम होना है पर परिजनों ने कहा कि वे पोस्टमार्टम नहीं चाहते हैं। असमोली पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम तो जरूरी है। अधिकारियों का आदेश है। परिजनों को समझाया तो परिजन राजी हो गए। अपने ही वाहन से करीब 1.30 बजे पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed