{"_id":"695ec1a6e6befa9a06035487","slug":"acb-police-station-building-will-be-constructed-in-moradabad-outposts-will-be-built-in-four-districts-of-the-division-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-807372-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुरादाबाद में होगा एसीबी थाने के भवन का निर्माण, मंडल के चार जिलों में बनेंगी चौकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुरादाबाद में होगा एसीबी थाने के भवन का निर्माण, मंडल के चार जिलों में बनेंगी चौकियां
विज्ञापन
मुरादाबाद। भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को और मजबूत किया जाएगा। कांठ रोड स्थित एसीबी थाने के भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा मंडल के सभी जिलों में चौकियां भी बनाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश पुलिस निर्माण विभाग की ओर से शासन को बजट के लिए फाइल भेज दी है। बजट जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
मंडल के पांचों जिले मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर और संभल के सरकारी भ्रष्ट कर्मचारी और अधिकारियों के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो की यूनिट तैनात है। कांठ रोड पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित थाने में ही स्टाफ बैठता है लेकिन भवन निर्माण अन्य सुविधा न होने के कारण संबंधित थानों में ही प्राथमिकी दर्ज की जाती है और फिर इन मामलों की विवेचना थाने से की जाती है। शासन एंटी करप्शन ब्यूरो और मजबूर करने के लिए थाने में और स्टाफ बढ़ाने के लिए तैयारी की है लेकिन भवन न होने के कारण स्टाफ नहीं बढ़ाया जा रहा है। थाने के लिए भवन, कार्यालय, बैरक और हवालात के अलावा कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाई जाएगी। बजट के लिए शासन को फाइल भेजी है। इसके अलावा जिलों में एक दरोगा, दो कांस्टेबल और दो हेड कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। अभी यह स्टाफ जिलों की पुलिस लाइन में बैठ रहा है लेकिन इन चारों जिलों में चौकियों को निर्माण किया जाएगा। एंटी करप्शन ब्यूरो मुरादाबाद यूनिट के प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि थाने के भवन औ जिले में चौकियां का निर्माण के लिए फाइल भेजी जा चुकी है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा।