Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ABM Hospital under question: Quacks used perform operations...contradictions in statements of anaesthetist

सवालों के घेरे में एबीएम अस्पताल: झोलाछाप करते थे ऑपरेशन...एनेस्थेटिस्ट और सर्जन के बयानों में विरोधाभास

Tue, 27 Aug 2024 06:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 27 Aug 2024 06:37 PM IST
सार

नर्स दुष्कर्म प्रकरण में चल रही जांच मामले में एबीएम अस्पताल लगातार सवालों के घेरे में है। पता चला है कि यहां भर्ती होने वाले मरीजों के ऑपरेशन झोलाछाप करते थे। पूछताछ में सर्जन डॉ. सरताज आलम व एनेस्थेटिस्ट डॉ. अरुण जैन के बयानों में विरोधाभास मिला है। 

विज्ञापन
ABM Hospital under question: Quacks used perform operations...contradictions in statements of anaesthetist
ठाकुरद्वारा स्थित अस्पताल जिसमें दरिंदगी की वारदात सामने आई - फोटो : संवाद

विस्तार

ठाकुरद्वारा में नर्स से दुष्कर्म के बाद चर्चा में आए एबीएम अस्पताल के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच लगभग पूरी कर ली है। सर्जन डॉ. सरताज आलम व एनेस्थेटिस्ट डॉ. अरुण जैन के बयानों में विरोधाभास मिला है। सर्जन ने कहा था कि मरीज को एनेस्थीसिया डॉ. अरुण जैन ने दिया था।

विज्ञापन


डॉ. जैन का कहना है कि वह 18 अगस्त को एबीएम अस्पताल गए ही नहीं। स्वास्थ्य विभाग ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये भी इसकी पुष्टि की है। इसमें एनेस्थेटिस्ट डॉ. अरुण जैन अस्पताल में आते नहीं दिखे। स्वास्थ्य विभाग ने उनसे लिखित में यह बयान लेने के बाद फाइल सुरक्षित रख ली है।
विज्ञापन


अब रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। मरीज को पोस्ट ऑपरेटिव केयर के अलावा सर्जरी से पहले की प्रक्रिया में भी लापरवाही स्पष्ट होने पर सर्जन डॉ. सरताज आलम पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह एमसीआई को डॉ. सरताज का लाइसेंस रद्द करने के लिए पत्र लिख सकते हैं। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि इससे पहले कितने ऑपरेशन उन्होंने बिना एनेस्थेटिस्ट की गैर मौजूदगी में किए।

Trending Videos

अस्पताल में झोलाछाप करते थे ऑपरेशन, खुद देते थे एनेस्थीसिया

एबीएम अस्पताल में डॉ. सरताज के अलावा काशीपुर से कुछ झोलाछाप भी ऑपरेशन करने आते थे। अस्पताल में किसी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का पंजीकरण नहीं था। इसके बावजूद महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी की जाती थी।

सर्जन डॉ. सरताज के बयान के मुताबिक उन्हें यह कहकर अस्पताल में बुलाया गया था कि महिला डॉक्टर कहीं गई हैं, इमरजेंसी है इसलिए ऑपरेशन करना पड़ेगा। विभाग की जांच के मुताबिक दुष्कर्म के आरोपी शाहनवाज की पत्नी भी झोलाछाप है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में उसका पंजीकरण नहीं है।

डेढ़ महीने से अस्पताल नहीं गए एनेस्थेटिस्ट

एनेस्थेटिस्ट डॉ. अरुण जैन का कहना है कि वह पिछले करीब डेढ़ माह से अस्पताल नहीं गए हैं। इससे पहले उन्होंने जितने ऑपरेशन के मामलों में मरीजों को एनेस्थीसिया दिया, वह सभी ऑपरेशन डॉ. सरताज ने किए थे। उनके अलावा और कौन ऑपरेशन करने आता था, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

वहीं सर्जन ने भी कहा कि पिछले डेढ़ माह से वह सप्ताह में सिर्फ एक दिन एबीएम अस्पताल में जाते थे। ऐसे में माना जा रहा है कि बाकी दिन मरीजों की सर्जरी झोलाछाप से कराई जा रही थी।
 
जांच लगभग पूरी हो गई है। एबीएम अस्पताल के पैनल में शामिल डॉक्टरों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अब जल्द ही रिपोर्ट प्रशासन को भेजेंगे। सर्जन व एनेस्थेटिस्ट के बयानों में अंतर की स्थिति में एमसीआई को इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। - डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed