फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Abhishek and Krithika's moves were top in wrestling

Moradabad News: कुश्ती में अभिषेक व कृतिका के दांव रहे अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Abhishek and Krithika's moves were top in wrestling
मुरादाबाद। जिला कृषि, विकास, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के तहत बुधवार को भी सोनकपुर स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें कुश्ती व जूडो की प्रतियोगिता हुई। कबड्डी, वॉलीबॉल व क्रिकेट के कुछ मैच भी खेले गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन गुलाब चंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। कुश्ती बालक वर्ग 40 किलो भार में प्रथम अभिषेक, द्वितीय तक्ष व तृतीय स्थान पर सिकंदर रहे। 46 किलो में प्रथम अय्यान खान, द्वितीय अनिकेत व तृतीय स्थान पर रितिक रहे। 52 किलो में प्रथम अर्श खान, द्वितीय नकुल व तृतीय स्थान पर रवि रहे। 57 किलो में ऋषभ प्रथम, द्वितीय स्थान पर अमन सिंह व तृतीय पर लकी रहे। 63 किलो में प्रथम रिंकू, द्वितीय गगन व तृतीय फईम रहे। 67 किलो में प्रथम मनवीर, द्वितीय समीर व तृतीय राहुल रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 36 किलो में प्रथम कृतिका, द्वितीय मंजली सिंह व तृतीय सोनी रहीं। 46 किलो में प्रथम प्रियांशी, द्वितीय राशिका, तृतीय कंचन रहीं। 63 किलो में प्रथम अंजलि सिंह, द्वितीय विशाखा व तृतीय स्थान पर अंजलि रहीं। निर्णायक आंचल, करतार सिंह, विक्रम पहलवान, गोविंद यादव, प्रेम शंकर, दिलीप गुप्ता रहे। जूडो एवं योगा के विजेता खिलाडियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भेंट किए। जूडो बालक वर्ग में 40 किलो भार में आदित्य प्रथम, -35 भार वर्ग में आदित्य प्रथम, -55 किलो में पार्थ प्रथम, सभ्य सांची द्वितीय व हनी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में माइनस 32 किलो में प्रथम ख्याति, द्वितीय सानवी व तृतीय अनवी बरहीं। माइनस 36 किलो में प्रथम सुहानी राय, द्वितीय कविता, तृतीय मान्य शर्मा रहीं। प्लस 36 किलो में प्रथम क्षत्रिका, द्वितीय वान्या दीक्षित व तृतीय लगन यादव रहे। -48 वर्ग में प्रथम अराध्य धारीवाल, द्वितीय लकी व तृतीय आकृति रहीं। 40 किलो से अधिक में प्रथम दीक्षा चौहान, द्वितीय राधिका सुहानी व तृतीय अनुषी रहीं। निर्णायक संजय गिरि, रूचि अग्रावाल, लव कुमार, पिंटू सैनी, प्रिया दिवाकर, शिवानी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगासन बालक वर्ग में प्रथम यश, द्वितीय पारस व तृतीय कासिफ रहे। बालिका वर्ग में प्रियंका, खुशी पाल विजेता रहीं। मयंक, आर्यन, मोहित यादव, सिद्धांत, परिणीता दीक्षित, प्रज्ञा चौहान, प्रिया को भी पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोनकपुर स्टेडियम ब्लू और स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया।
सोनकपुर स्टेडियम की टीम ने पहले बल्ले बाजी करते हुए 9.5 ओवर में 66 रन बनाए। शिवम ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। स्प्रिंगफील्ड्स की ओर से गेंदबाज आर्यन चौधरी और सोनू कुमार ने 4-4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्प्रिंगफील्ड्स की टीम ने मात्र 3.4 ओवर में यह मैच जीत लिया। प्रियांशु गौतम ने 29 और आर्यन चौधरी ने 24 रन बनाए। दूसरा मैच रुक्मणि एकेडमी ने आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी को हराकर जीत लिया।

इस अवसर पर यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अजय पाठक, क्रीडाधिकारी प्रेम कुमार, पवन कुमार सिसोदिया, अनुपम सिंह, वाजिद खान व सलाम पहलवान, डॉ. विनोद कुमार दुबे, सलमान, एसके क्षेत्री, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article