फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Aamir befriended woman by pretending be king, sexually exploited her under pretense marriage

UP: आमिर ने राजा बता युवती से की दोस्ती, शादी का झांसा दे यौन शोषण, देह व्यापार कराने के लिए बनाया दबाव

Tue, 18 Nov 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 18 Nov 2025 02:24 AM IST
सार

मुरादाबाद में युवक ने गलत नाम बताकर युवती को दोस्ती कर ली। इसके बाद उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Aamir befriended woman by pretending be king, sexually exploited her under pretense marriage
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से आमिर खान उर्फ यासीन ने अपना नाम राजा बताकर दोस्ती कर ली। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। पीड़िता को आरोपी के बारे में जानकारी हुई तो आराेपी ने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।

विज्ञापन


पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और उससे देह व्यापार कराने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी, उसके मां बाप समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि आरोपी आमिर खान उर्फ यासीन ने उससे फोन के जरिए दोस्ती कर ली थी।
विज्ञापन


आरोपी ने उससे बताया कि वह हिंदू और उसका नाम राजा है। पीड़िता ने आरोपी की बातों पर विश्वास कर लिया और उससे बातचीत करने लगी। एक दिन आरोपी उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और कई जगह उसे किराये के मकान में रखा और शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने टालमटोल कर दिया। आरोपी से पीड़िता को एक बेटा और एक बेटी है लेकिन आरोपी ने शादी नहीं की। आरोपी उसे हिमाचल प्रदेश के बद्दी ले गया। यहां पीड़िता को पता चला कि आरोपी राजा मुस्लिम है और उसका असली नाम आमिर खान उर्फ यासीन है।

पीड़िता ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने मारपीट शुरू कर दी। उनसे देह व्यापार कराने की कोशिश की। पीड़िता पर उसने धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया। 13 अगस्त को आरोपी आमिर खान, उसके पिता बाबूशाह, मां सितारा और बहन हिना ने उसके साथ मारपीट की।


किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची और अपना इलाज कराया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मझोला थाने में रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के गदमरपट्टी टीका सिंह गांव निवासी आरोपी आमिर खान, उसके पिता बाबूशाह, मां सितारा और बहन हिना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसमें शादी का झांसा देकर यौन शोषण, मारपीट, जान से धमकी देना और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed