{"_id":"61e46012f7a372727e15bbd1","slug":"aam-aadmi-party-announced-candidates-for-five-out-of-six-seats-made-hindu-college-spokesperson-from-urban","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: आम आदमी पार्टी ने छह में से पांच सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, शहर से हिंदू कॉलेज के प्रवक्ता को बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: आम आदमी पार्टी ने छह में से पांच सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, शहर से हिंदू कॉलेज के प्रवक्ता को बनाया उम्मीदवार
Mon, 17 Jan 2022 12:08 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:08 AM IST
सार
मुरादाबाद देहात सीट से इशरत अली, ठाकुरद्वारा से भूरे अंसारी, बिलारी विधान सभा सीट से प्रकाश सिंह और कुंदरकी से जाबिर हुसैन एडवोकेट को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने मुरादाबाद जिले की छह विधान सभा सीटों में से पांच पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं जिसके मुताबिक मुरादाबाद शहर विधान सभा सीट से डॉ. एपी सिंह, मुरादाबाद देहात सीट से इशरत अली, ठाकुरद्वारा से भूरे अंसारी, बिलारी विधान सभा सीट से प्रकाश सिंह और कुंदरकी से जाबिर हुसैन एडवोकेट को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद शहरी सीट
डॉ. एसपी सिंह: शहर के रामगंगा विहार निवासी हिंदू कालेज में भौतिक विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं। चीफ प्रॉक्टर भी रहे। आम आदमी पार्टी में 2020 में आए। इससे पहले 2013-2019 तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे। हिंदू कालेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी 2002 से 2013 तक रहे।
विज्ञापन
मुरादाबाद देहात
इशरत अली: वर्ष 2020 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। इससे पहले एआईएमआईएम के 2014-17 तक जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पहली बार चुनाव मैदान में हैं।
ठाकुरद्वारा: भूरे अंसारी: राजनीति की शुरुआत बसपा से की। ठाकुरद्वारा विधान सभा क्षेत्र से 2002 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधान सभा चुनाव लड़े थे और तीसरे नंबर पर रहे थे। 2020 में आप में शामिल हुए।
विज्ञापन
बिलारी: प्रकाश सिंह: पीडब्ल्यूडी ठेकेदार बिलारी तहसील के उमरारा गांव निवासी हैं। राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2015 में हिंदू युवा वाहिनी में जिलामंत्री से की। अपने गांव से 2015 में प्रधान पद का चुनाव लड़े थे और दूसरे नंबर पर रहे थे। इसके बाद 2020 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 2021 में जिला पंचायत सदस्य पद का भी चुनाव लड़ चुके हैं। उसमें भी वह दूसरे नंबर पर रहे थे।
कुंदरकी: जाबिर हुसैन: आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। बाईपास नगला स्थित तस्लीमा इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। पेशे से वकील हैं।