फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Aalahazrat express run with new rack

नई रैक के साथ चलेगी आला हजरत एक्सप्रेस, डीआरएम दिखाएंगे हरी झंडी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Aalahazrat express run with new rack
मुरादाबाद। बरेली से भुज (गुजरात) के बीच चलने वाली आला हजरत एक्सप्रेस में नया रैक लगाया गया है। नए रैक के साथ आज यह ट्रेन बरेली से सुबह साढे़ छह बजे चलेगी। मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या (04311) आला हजरत स्पेशल में अब यात्रियों के लिए सफर और भी आरामदायक रहेगा। मुरादाबाद रेल मंडल के हरिद्वार के कैरिज एंड वैगन (सीएंडडब्ल्यू) विभाग ने ट्रेन के रैक को नवीनीकृत किया है। शुुक्रवार 12 फरवरी को 23 कोचों का एक रैक बरेली जंक्शन पहुंच चुका है। 14 फरवरी को यह रैक 04311 आला हजरत स्पेशल में लगाकर चलाया जाएगा। बरेली के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि इस ट्रेन के शौचालयों को आधुनिक बनाया गया है। जिससे पानी की खपत कम हो। इसके अलावा डोर वे और गैंग वे में एलईडी लाइट्स के साथ सभी डिब्बों के शौचालयों में कूड़ेदान लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed