फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   irctc news in hindi aala hazrat express converted in Bareilly Bhuj express fare double

रेलवे की कारस्तानी: नाम बदलकर चलाई ट्रेन, किराया कर दिया दोगुना

Wed, 28 Oct 2020 12:28 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
irctc news in hindi aala hazrat express converted in Bareilly Bhuj express fare double
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

रेलवे अब साधारण ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों का नाम देकर चला रहा है। 26 अक्तूबर से आला हजरत एक्सप्रेस को बरेली- भुज मेल एक्सप्रेस बनाकर चलाया जा रहा है। इस रूट पर दो जोड़ी ट्रेनें 04321/22 और 04311/12 का परिचालन शुरू हो गया है। मंडल में मुरादाबाद समेत बरेली, मिलक, रामपुर, अमरोहा, गजरौला, हापुड़ और पिलखुआ में इन ट्रेनों का ठहराव होगा। कोविड स्पेशल ट्रेनों के नियमानुसार आरक्षित श्रेणी का टिकट ही यात्रियों को मिल सकेगा। बरेली व भुज के बीच चलने वाली यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।

विज्ञापन


रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को इस ट्रेन में केवल 47 यात्रियों की सीट बुक थी, जिनमें से केवल 27 यात्रियों ने ही सफर किया। सामान्य ट्रेनों को स्पेशल का नाम देकर यात्रियों से अधिक किराया वसूला जा रहा है। आला हजरत एक्सप्रेस में तृतीय एसी का किराया 505 रुपये था, जबकि इस ट्रेन में यह 1005 रुपये है। इसके अलावा द्वितीय एसी का किराया 710 रुपये से बढ़ाकर 1440 रुपये और स्लीपर का 180 रुपये से बढ़ाकर 385 रुपये कर दिया गया है। मंगलवार को बरेली स्टेशन से सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर इस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू होगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली - कटिहार स्पेशल एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन
दिल्ली से कटिहार के बीच चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन (04083/84) के समय में परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन अपने शुरूआती स्टेशन से आधा घंटा देरी से चलेगी। इसके चलते यह सभी स्टेशनों पर आधा घंटा देरी से पहुंचेगी। दिल्ली से चलने के बाद मुरादाबाद जंक्शन पर इस ट्रेन का ठहराव दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर होता था, जोकि अब दोपहर ढाई बजे होगा। वहीं कटिहार की ओर से चलने पर शात 7 बजकर 35 मिनट पर यह ट्रेन मुरादाबाद जंक्शन पर रुकती थी, जोकि अब 8 बजकर 5 मिनट पर रुकेगी। एसीएम अभिषेक भाल ने बताया कि यह व्यवस्था मंगलवार से लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed