फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   aaj se shuru hogi vugyan pardarsni

आज से शुरू होगी प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी

Tue, 05 Dec 2017 12:32 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Dec 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
aaj se shuru hogi vugyan pardarsni
डेमो - फोटो : अमर उजाला
 राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उप्र द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय 45वीं जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी व विज्ञान ड्रामा 2017 का शुभारंभ मंगलवार को पारकर इंटर कालेज में किया जाएगा।
विज्ञापन


आयोजक निदेशक राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उप्र डॉ. सुत्ता सिंह ने बताया कि सतत विकास के लिए नवाचार विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में 18 मंडल के प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में छह विषय स्वास्थ्य एवं स्वस्थ रहना, संसाधन प्रबंधन एवं खाद्य सुरक्षा, अपशिष्ट प्रबंधन तथा जलाशयों का संरक्षण, परिवहन और संचार, डिजिटल और तकनीकी समाधान तथा गणितीय प्रतिरूपण विषयों पर मॉडल, भाषण का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन इसका संबंधित निर्णायक मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह और सात दिसंबर को सांयकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में चयनित विषयों पर राज्य स्तरीय विज्ञान ड्रामा का आयोजन होगा। इसमें से राष्ट्रीय स्तर पद प्रदर्शन करने के लिए दो सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन किया जाएगा। पांच दिसंबर को डिजिटल लेनदेन संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर एक दिवसीय विज्ञान गोष्ठी का भी आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी। जूनियर वर्ग में कक्षा दस तक की टीम, सीनियर वर्ग में कक्षा 11 और 12 की टीम के अलावा शिक्षक वर्ग की टीम प्रतिभाग करेगी। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए मुख्य विषय को कई उपविषयों में विभाजित कर क्रियाकारी एवं स्थिर मॉडल का प्रदर्शन किया जाएगा।

अभिनव परिकल्पना पर आधारित मॉडल बनाने वाले छात्र को विज्ञान में अनुसंधान और नवाचार के लिए पहल तथा उत्तर भारत विज्ञान मेला में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। विजेता विद्यार्थियों की जानकारी एनसीईआरटी को भेजी जाएगी, वहां से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन किया जाएगा।

सात विद्यालयों में रुकेंगी टीम जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि टीमों के ठहरने का इंतजार शहर के आठ इंटर कालेजों में किया गया है। छात्रों का विज्ञान के प्रति रुझान बढ़े, इसके लिए प्रतिदिन दोपहर से पहले दस बालिका कालेज और दोपहर बाद दस बालक कालेज के 50-50 छात्रों को प्रदर्शनी दिखाई जाएगी।


खासकर विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि उनमें नए विचार और नई सोच उत्पन्न हो। इस दौरान ममता दुबे, प्रधानाचार्य एके नेथन, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed