फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A youth from Rajasthan had cheated a cement businessman

Moradabad News: राजस्थान के युवक ने की थी सीमेंट कारोबारी से 80 हजार की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
A youth from Rajasthan had cheated a cement businessman
मंडी धनौरा। फरवरी माह में नगर के सीमेंट कारोबारी से 80 हजार रुपये की ठगी राजस्थान निवासी एक युवक ने की थी। पुलिस ने इस मामले में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। लेकिन, वह अभी तक हाथ नहीं आया है। पुलिस ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन

फरवरी 2024 में नगर के एक सीमेंट कारोबारी के खाते से साइबर ठगों ने 80 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। कारोबारी को अपने मोबाइल पर बैंक से मैसेज आने पर घटना की जानकारी हुई थी। काराेबारी ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच अपराध निरीक्षक दिनेश शर्मा द्वारा की जा रही थी।
विज्ञापन

जांच में राजस्थान के सीकर जनपद के नीमका थाना निवासी संजय सैनी का नाम प्रकाश में आया। उन्होंने बताया कि संजय सैनी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई लेकिन वह हाथ नहीं आया। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया गया है। उसके खिलाफ न्यायालय में आईटी एक्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed