फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A youth cleaning a temple was attacked with a knife, a report has been filed

Moradabad News: मंदिर पर सफाई कर रहे युवक पर छुरी से हमला, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 24 Aug 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 24 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
A youth cleaning a temple was attacked with a knife, a report has been filed
बिलारी। आरीखेड़ा गांव में मंदिर पर सफाई कर रहे युवक को गांव के ही युवक ने छुरी से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आरीखेड़ा गांव निवासी रवि कुमार की ओर से शुक्रवार देर शाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि 22 अगस्त की शाम पांच बजे वह अपने खेत में बने शिव मंदिर की सफाई कर रहा था तभी गांव निवासी आकाश उसके पास पहुंचकर गाली देने लगा। रवि कुमार का आरोप है कि गाली देने का विरोध करने पर आरोपी आकाश ने जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन और चेहरे पर छुरी से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी बिलारी में भर्ती कराया। पुलिस ने आकाश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 और 109 एक के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाने के दरोगा विनोद कुमार ने बताया कि रवि पर हमले के आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे घटना में इस्तेमाल की गई सब्जी काटने वाली छुरी भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद आकाश को मुरादाबाद की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed