फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young woman had her mobile phone snatched in Jigar Colony.

Moradabad News: जिगर कॉलोनी में युवती से मोबाइल छीना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A young woman had her mobile phone snatched in Jigar Colony.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की जिगर कालोनी में सोमवार की सुबह एक युवती से बदमाश ने मोबाइल छीन लिया और मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से पूछताछ कर बदमाश की तलाश में जुट गई। पुलिस ने युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बदमाश को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौक भट्टी मोहल्ला निवासी तुबा राशिद ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे वह जिगर कॉलोनी स्थित दफ्तर जा रही थी। वह पैदल पैदल मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी। दफ्तर से करीब सौ मीटर की दूरी पर थी। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और मोबाइल छीन कर चक्कर की मिलक की ओर भाग गया। पीड़िता ने शोर मचाते हुए आरोपी का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वह गली में घुसकर गायब हो गया। पीड़िता ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो आरोपी बदमाश की पहचान चक्कर की मिलक निवासी रेहान के रूप में हुई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed