फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man's rotten body found near Gangan river

Moradabad News: गांगन नदी के पास मिला युवक का सड़ा-गला शव

Sat, 10 May 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 10 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
A young man's rotten body found near Gangan river
कांठ। थाना क्षेत्र में गांगन नदी के किनारे खेत ढांग पर एक युवक का सड़ा-गला शव पड़ा मिला है। शव को आवारा कुत्ते नोच रहे थे। सूचना पर कांठ और छजलैट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में कांठ पुलिस को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मधुआ खालसा से कांठ के अधमपुर को जाने मार्ग पर पड़ने वाली गांगन नदी के पास स्थित खेत की ढांग पर कुछ आवारा कुत्ते खड़े थे। जिन्हें एक साथ खड़ा देख इधर से होकर गुजर रहे लोग रुक गए। उन्होंने कुत्तों को भगाते हुए पास जाकर देखा तो एक युवक का साड़ा-गला कंकाल नुमा शव पड़ा हुआ था। जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी तो छजलैट थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल की तो पता चला कि जहां शव पड़ा है, वह कांठ थाने की सीमा है। जिसके बाद कांठ पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। सीओ अपेक्षा निम्बाडिया ने भी मौका मुआयना किया और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पड़ताल के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। क्योंकि वह काफी सड़ी-गली अवस्था में था। शव की खोपड़ी भी एक तरफ पड़ी थी। फिलहाल कांठ पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

मृतक कौन और कहां का रहने वाला था, उसकी मौत क्यों और कैसे हुई थी, यह बात अभी पहेली बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed