फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man who fell after suffering an epileptic attack was hit by a train and died.

Moradabad News: मिर्गी का दौरा पड़ने से गिरे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
A young man who fell after suffering an epileptic attack was hit by a train and died.
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में डबल फाटक पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे एक युवक को मिर्गी का दौरा पड़ गया। इसी दौरान मालगाड़ी आ गई। जिसकी चपेट में आकर लालू (25) की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, लालू अपनी पत्नी गौतम और बेटी-बेटे के साथ डबल फाटक पुल के पास ही झोपड़ी डालकर रह रहा था। लालू की पत्नी गौतम ने पुलिस को बताया कि उसके पति को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। शनिवार की शाम पति-पत्नी बाजार से सब्जी खरीदने के बाद लौट रहे थे। पत्नी आगे आगे चल रही थी, जबकि लालू पीछे था। डबल फाटक पुल के नीचे पत्नी ट्रैक पारकर आगे निकल गई।
विज्ञापन

इसी दौरान लालू को मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह ट्रैक पर ही गिर गया। इसी दौरान मालगाड़ी आ गई। लोगों ने उसे ट्रैक पर पड़ा देखर शोर मचाया और उससे उठने के लिए कहा लेकिन वह उठ नहीं पाया। शोर शराबा सुनकर लालू की पत्नी भी वापस आ गई लेकिन जब तक मालगाड़ी वहां से गुजर चुकी थी। मालगाड़ी गुजरने के बाद लोगों ने देखा कि लालू की मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed