{"_id":"68b75e07416a39d7e00569a8","slug":"a-young-man-was-murdered-in-a-drug-de-addiction-centre-his-throat-was-slit-with-glass-moradabad-news-c-279-1-mo11005-110937-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या, शीशे से कटा गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या, शीशे से कटा गला
Wed, 03 Sep 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आशियाना कॉलोनी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार की रात बरेली के युवक अरुण पटेल की खिड़की के शीशे से गला काटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को अमरोहा निवासी भानू प्रताप ने अंजाम दिया है।
मृतक और हत्यारोपी दोनों को उनके परिजनों ने इलाज के लिए यहां भर्ती कराया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है।
पुलिस के मुताबिक आशियाना कॉलोनी स्थित केसरी कुंज में कमलदीप सिंह नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र चलाते हैं। बरेली जनपद के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के चंदपुर बिचपुरी निवासी अरुण पटेल (26) को उसके परिजनों ने 13 अगस्त को केंद्र में नशा छुड़वाने और इलाज के लिए भर्ती कराया था। केंद्र में आठ माह से अमरोहा के जगवाखुर्द रजकपुर निवासी भानुप्रताप का भी उपचार चल रहा था। मंगलवार रात भी सभी ने खाना खाया। इसी दौरान भानु प्रताप अरुण को कमरे में लेकर पहुंचा और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसी दौरान भानु प्रताप ने खिड़की का शीशा तोड़ा और अरुण का गला रेत दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी शोर मचाते हुए बाहर निकाला और भागने की कोशिश की। केंद्र के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। उसके हाथ खून से सने थे। यह देखकर सभी कर्मचारी घबरा गए। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अरुण खून से लथपथ हालत में पड़ा था। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और घायल को अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
दवा दिलाकर आरोपी को वापस छोड़ गए थे पिता : हत्यारोपी भानू प्रताप आठ माह से केंद्र में इलाज करा रहा था। मंगलवार दोपहर उसके पिता आए थे। वह भानू प्रताप के दांत में दर्द होने पर डाॅक्टर को दिखाकर गए थे। उसे दवा दिलाने के बाद वापस केंद्र में छोड़ दिया था। केंद्र के संचालक कमलजीत ने केस दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।