{"_id":"68d1ad9927a2454d5506a092","slug":"a-young-man-was-beaten-with-belts-after-his-bike-collided-bilaspur-moradabad-news-c-307-1-smbd1005-105219-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बाइक में टक्कर लगने पर युवक को बेल्टों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बाइक में टक्कर लगने पर युवक को बेल्टों से पीटा
Tue, 23 Sep 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। डीआईजी के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने एक माह पहले से मुरादाबाद आगरा हाईवे पर बाइक की टक्कर लगने के लेकर हुए विवाद में तीन लोगों पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वारऊ निवासी अंकुर जाटव ने डीआईजी को शिकायती प देकर बताया है कि बीते 18 अगस्त 2025 की रात करीब साढ़े आठ बजे वह मुरादाबाद से अपने घर ग्वारऊ को बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक ने बिस्कुट फैक्ट्री के पास उसकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि बाइक सवार कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम ईंधनपुर नगला निवासी अभय कश्यप उर्फ भोला, नितिन अैर राजू ने उसके ऊपर हमलावर हो गए। उसकी बाइक पर जयभीम लिखा हुआ था जिसके चलते इन लोगों ने उसे बेल्टों से पीटा और गालियां देते हुए जाति सूचक शब्द कहे। साथ ही बाइक, हेल्मेट और बाइक भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। तीनों पर कार्रवाई के थाने में वह शिकायती पत्र देने को गया तो पुलिस ने जाति सूचक शब्द न लिखने को कहा, पुलिस पहले दिन से ही समझौता कराने व आरोपियों को बचा रही है। उसका मेडीकल भी हो गया लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। डीआईजी के आदेश पर कुंदरकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करने की बात कह रही है।