{"_id":"6a21e6df35a3a208360e506c","slug":"a-young-man-was-attacked-with-sticks-and-rods-due-to-a-feud-a-report-was-filed-against-three-people-bilari-news-c-307-1-smbd1005-106829-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रंजिश में युवक पर लाठी-डंडे व रॉड से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रंजिश में युवक पर लाठी-डंडे व रॉड से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बिलारी। समाथल गांव में रंजिशन युवक पर हमला कर घायल कर देने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। समाथल गांव निवासी विशाल कुमार की ओर से बृहस्पतिवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार, तीन जून की सुबह वह अपने घर के सामने बैठकर बेटी को गोद में लेकर खिला रहा था।
तभी रंजिशन मोहल्ले के अंकित, विपिन और विवेक उसे गाली देने लगे। गाली का विरोध करने पर तीनों ने एक राय होकर लाठी डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया।
शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने आरोपी अंकित, विपिन और विवेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, संभल जिले के फतेहपुर सराय गांव निवासी शाहरुख की ओर से बृहस्पतिवार शाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बीती 30 मई की दोपहर वह बिलारी में ईदगाह के निकट अपने फूफा नासिर रजा के घर आया हुआ था। जैसे ही वह फूफा के घर से बाहर निकला तभी रामपुर जिले के कस्बा सैफनी निवासी मद्दन आलम और अर्श आलम ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
जमीन पर गिराकर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। पुलिस ने मद्दन आलम और अर्श आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।