{"_id":"69b32184d703fc57a60a67b4","slug":"a-young-man-raped-a-five-year-old-child-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-852269-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: युवक ने पांच साल के बच्चे से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: युवक ने पांच साल के बच्चे से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
मूंढापांडे। थानाक्षेत्र के गांव में बुधवार की दोपहर एक युवक ने पांच साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्चा किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़ित बच्चे के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव निवासी किसान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पांच वर्षीय बेटा पब्लिक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता है। वह बुधवार की दोपहर 12. 30 बजे घर बाहर खेल रहा था। आरोप है कि दुर्गेश नाम का युवक उसे बहला फुसला ट्यूबवेल की कोठरी में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को धमकाया कि घटना की जानकारी किसी को दी तो उसके माता-पिता को जान से मारने देगा। इसके बाद आरोपी मौके भाग गया। बच्चा घर पहुंचा और मां बाप ने उसके कपड़े खून से सने देते तो वह घबरा गए। उन्होंने पूछताछ की तो बच्चे ने आपबीती सुनाई। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्चे का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।