{"_id":"6935e0589923ca4038021b77","slug":"a-young-man-pelted-stones-from-his-rooftop-demanding-marriage-and-broke-an-under-construction-drain-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-112541-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शादी की मांग को लेकर युवक ने छत से किया पथराव, तोड़ी निर्माणाधीन नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शादी की मांग को लेकर युवक ने छत से किया पथराव, तोड़ी निर्माणाधीन नाली
Mon, 08 Dec 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव सरकड़ा करीम में युवक ने शादी की मांग को लेकर छत से पथराव किया और ग्राम प्रधान द्वारा बनवाए जा रही नाली को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। गांव में प्रधान राम सिंह नाली का निर्माण कर रहे हैं। शाम को करीब 6 बजे अचानक गांव के विजेंद्र सिंह पर आरोप है कि पहले उसने नाली तोड़ी और फिर अपनी छत से पथराव शुरू कर दिया। इसकी शिकायत प्रधान के पुत्र पुष्पेंद्र ने 112 डायल पुलिस से की तो पुलिस आरोपी को पड़कर कोतवाली ले आई। इस बारे में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि आरोपी युवक शादी की मांग को लेकर अपनी छत से पथराव कर रहा था। शिकायत की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने और जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन