फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man hanged himself after a fight with his girlfriend and died.

Moradabad News: प्रेमिका से झगड़ा होने पर फंदे से लटका युवक, माैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:09 AM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself after a fight with his girlfriend and died.
ठाकुरद्वारा। फरीदनगर गांव में पशु व्यापारी के पुत्र ने बुधवार को प्रेमिका से झगड़ा होने के बाद यूकेलिप्टस के पेड़ पर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों और ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया। गांव निवासी पशु व्यापारी कदीर का पुत्र सईद (22) का गांव की विवाहिता से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति से अनबन होने के कारण वह मायके में रहती थी। दोनों में करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन विवाहिता का पति उसे तलाक नहीं दे रहा था। इसे लेकर तीन माह पूर्व गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत ने दोनों का निकाह कराने को कहा लेकिन विवाहिता का तलाक नहीं हो पाया। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे सईद का अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर तनाव में आया। सईद गांव में मजार के पास यूकेलिप्टस के बाग में पहुंचा उसने प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बनाया और उसे पेड़ की डाली में बांधकर लटक गया। पीछे से उसकी प्रेमिका भी पहुंच गई उसने युवक को नीचे से पकडकर उतारने की कोशिश की लेकिन तब तक युवक की लटकने से मौत हो गई थी। इस बीच जानकारी मिलने पर 112 डायल पुलिस भी गांव पहुंची। परिजन सईद को फंदे से उतार कर काशीपुर के निजी अस्पताल ले गए। वहां पर भी उसे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई शुरू की तो परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल ने गांव में पहुंचकर इसकी जांच की। ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि सईद ने पेड़ पर लटककर आत्महत्या की है लेकिन उसके परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम और कोई भी कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed