फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man died and two others were seriously injured in a collision with a private bus.

Moradabad News: निजी बस की टक्कर से युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
A young man died and two others were seriously injured in a collision with a private bus.
भगतपुर। क्षेत्र के ग्राम सिरसवां हरचंद के पास बुधवार की सुबह एक निजी बस की टक्कर से बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए रामपुर के टांडा स्थित सीएचसी भिजवाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थित होने पर घायलों को मुरादाबाद रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन घायलों को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल सोनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में परिजनों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाकर चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों के अनुसार थाना मूंढापांडे क्षेत्र के रामपुर भीला गांव निवासी सोनू, हुसैन व रहीम बुधवार सुबह एक ही बाइक से टांडा (रामपुर) जा रहे थे। तीनों युवक फर्नीचर पर पॉलिश का काम करते हैं। वह बुधवार को भी टांडा में फर्नीचर पर पॉलिश करने के लिए जा रहे थे। बताया कि जैसे ही वह टांडा बाजपुर मार्ग पर सिरसवां हरचंद गांव के मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

घायलों को पहले सीएचसी टांडा रामपुर ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर महानगर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने सोनू (20) वर्ष को मृत घोषित कर दिया, जबकि हुसैन और रहीम का उपचार जारी है। मृतक सोनू के भाई ने थाना भगतपुर पुलिस को तहरीर देकर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पंचायतनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई महेंद्र की तहरीर पर बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed