फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man came to collect illegal money with a razor, shopkeepers beat him up

Moradabad News: उस्तरा लेकर अवैध वसूली करने पहुंचा युवक, दुकानदारों ने पीटा

Sat, 06 Sep 2025 03:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 06 Sep 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
A young man came to collect illegal money with a razor, shopkeepers beat him up
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। मोहल्ला मीना बाजार में शुक्रवार को नगर के मोहल्ला ईदगाह रोड निवासी सावेज उस्तरा लेकर पहुंचा और दुकानदारों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली का प्रयास किया। दुकानदारों ने युवक को पकड़कर पीटा और बाद में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर घायल ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत होने पर युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला मीना बाजार के दुकानदारों मोहम्मद उस्मान, फहीम, तबरेज, जुल्फिकार, फहीम आदि कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला ईदगाह रोड निवासी सावेज उस्तरा लेकर उनकी दुकानों पर आया और उस्तरा से डरा धमकाकर पैसे मांगने लगा। विरोध पर दुकानों का सामान फेंक दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

दुकानदारों का आरोप है कि युवक आए दिन उनकी दुकानों पर आकर उन्हें डरा धमकाकर उनसे अवैध रूप से पैसे की मांग करता है। उधर दुकानदारों की मारपीट में घायल सावेज भी अपने चाचा महबूब पहलवान के साथ कोतवाली पहुंचा और दुकानदारों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने घायल सावेज का सीएचसी में मेडिकल कराया। महबूब पहलवान ने भी मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके भतीजे सावेज को दुकानदारों ने मारपीट कर बेहोश कर दिया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। आरोप है कि पीटने वालों ने उसे रास्ते में घेर कर फैसला करने के लिए दबाव डाला। फैसला न करने पर उसे और उसके भतीजे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed