{"_id":"693f258826ff9102c30d35dd","slug":"a-young-girl-died-after-being-run-over-by-an-out-of-control-thar-suv-an-angry-mob-then-vandalized-the-car-thakurdwara-news-c-277-1-smbd1007-111627-2025-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: थार से कुचलकर बच्ची की माैत, भड़की भीड ने सवारों को पीटा, भीम आर्मी नगर अध्यक्ष का लगा था बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: थार से कुचलकर बच्ची की माैत, भड़की भीड ने सवारों को पीटा, भीम आर्मी नगर अध्यक्ष का लगा था बोर्ड
Mon, 15 Dec 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:30 AM IST
सार
कांठ में घर के बाहर खेल रही बच्ची को तेज रफ्तार कार कुचल दिया। इससे उसकी जान चली गई। इससे भड़के लोगों ने कार सवार तीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थार की टक्कर लगने से बच्ची की माैत
- फोटो : संवाद
विस्तार
घर के बाहर खड़ी पांच वर्षीय नर्सरी में पढ़ने वाली पांच वर्षीय बच्ची मिष्टी को संकरे रास्ते में तेज रफ्तार से दौड़ रही थार कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने कार को घेरकर चालक सहित उसमें सवार तीन युवकों को खींचकर धुनाई करते हुए कार में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
हादसे व हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल कार सवारों को भीड़ से बचाया और हिरासत में ले लिया। बच्ची के पिता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। मामला कांठ नगर के मोहल्ला घोसीपुरा का है। यहां के रहने वाले विवेक कुमार सैनी मजदूर है।
विज्ञापन
उनकी पांच वर्षीय की बेटी मिष्टी रविवार की शाम अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान संकरे रास्ते में दौड़ रही तेज रफ्तार थार कार ने पहले तो मिष्टी को टक्कर मारी और फिर से रौंदते हुए आगे बढ़ गई। कार का पहिया मासूम के सिर पर से होकर उतरने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार वाले जीवन की आस में उसे कस्बे में ही एक नर्सिंग होम पर और बाद में मुरादाबाद भी ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। इधर हादसे से आक्रोशित भीड़ ने कार को घेर लिया और चालक सहित कार में सवार तीन युवकों को बाहर खींचकर पिटाई करते हुए कार में भी तोड़फोड़ कर दी।
हादसे और भीड़ के हंगामें की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों को भीड़ के चंगुल से जैसे-तैसे छुड़ाकर उन्हें थाने ले गई। इधर भीड़ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करती रही। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पिता विवेक कुमार सैनी ने कार सवारों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। मृत मासूम बच्ची भाजपा के कांठ मंडल उपाध्यक्ष/पूर्व सभासद शीशपाल सैनी व वार्ड सभासद प्रियंका सैनी की पौत्री भी थी।
रविवार की शाम थार कार के रौंदने से मरी मासूम बच्ची मिष्टी के परिवार वालों में हादसे के बाद कोहराम मच गया। उसके पिता विवेक कुमार सैनी, मां सलौनी सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। मिष्टी मोहल्ले में ही स्थित निजी स्कूल में नर्सरी में पढ़ती थी।
उसकी मां भी गर्भवती है, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, सचिन चौहान बंटी, सभासद हरि सिंह, सभासद मनोज कुमार, आरएसएस के सूर्यप्रताप सिंह, काठौर सिंह आदि तमाम लोगों ने दुखी परिवार वालों को ढंढस बंधाया है।
थार पर लिखा था भीम आर्मी नगर अध्यक्ष
नगर के मोहल्ला घोसीपुरा में जिस थार कार से हादसा हुआ है, उस पर नगर अध्यक्ष आजाद सामाज पार्टी भीम आर्मी लिखा हुआ था। पुलिस ने हादसा स्थल से कार को थाने लाने की कोशिश की तो लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि पहले आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस हादसे के बाद से नगरवासियों ने कस्बे के संकरे रास्ते में तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों, ट्रैक्टरों आदि की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला घोसीपुरा में जिस थार कार से हादसा हुआ है, उस पर नगर अध्यक्ष आजाद सामाज पार्टी भीम आर्मी लिखा हुआ था। पुलिस ने हादसा स्थल से कार को थाने लाने की कोशिश की तो लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि पहले आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस हादसे के बाद से नगरवासियों ने कस्बे के संकरे रास्ते में तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों, ट्रैक्टरों आदि की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है।