फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A woman's obscene video was made viral for not paying the ransom of ten lakhs

Moradabad News: दस लाख की रंगदारी न देने पर वायरल कर दी महिला की अश्लील वीडियो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
A woman's obscene video was made viral for not paying the ransom of ten lakhs
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। पीड़िता ने इस मामले में अपने पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी दस लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। रकम न देने पर आरोपियों ने वीडियो वायरल की है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि मझोला क्षेत्र में उसकी फर्म है। उसकी शादी अमरोहा जनपद के देहात क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति पत्नी के बीच विवाद रहने लगा। आरोपी ने एक दिन पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली। इस वीडियो के जरिए आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी कई बार उससे रकम वसूल चुका है। आरोपी, उसकी बहन, मां और उसका एक मित्र भी इसमें शामिल है।
विज्ञापन

आरोपी पति ने दस लाख रुपये की मांग की। महिला ने रकम देने से इन्कार किया तो उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। महिला के रिश्तेदार, परिचित और करीबियों के मोबाइल पर वीडियो आई तो उसे इसकी जानकारी हुई। इससे महिला, उसके परिजन परेशान हो गए। समाज में बहुत बदनामी हुई। पीड़िता ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed