फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A woman who got married at a mass wedding organized by the Chief Minister has accused her in-laws of making her husband disappear.

Moradabad News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शादी करने वाली महिला ने लगाया ससुराल वालों पर पति को गायब करने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
A woman who got married at a mass wedding organized by the Chief Minister has accused her in-laws of making her husband disappear.
ठाकुरद्वारा। जनपद रामपुर की एक महिला ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसके ससुराल वालों ने उसके पति को गायब कर दिया है। उसने अपने ससुराल वालों पर पांच लाख की मांग करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

जनपद रामपुर के थाना टांडा के गांव चंदुपुरा निवासी सविता उर्फ रिया ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका उसकी शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पांच अक्टूबर 2023 को गांव पंडितपुर निवासी सार्थक के साथ हुई थी। महिला का कहना है की शादी के कुछ दिन तक तो ठीक-ठाक रहा लेकिन उसके बाद उसके ससुराल वालों ने उससे पांच लाख की मांग शुरू कर दी। मांग को लेकर वे उसका उत्पीड़न और मारपीट करने लगे। उसके पति को गायब कर दिया गया। मालूम करने पर बताया कि उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस पर उसने इसकी शिकायत अपने मायके वालों के साथ पहुंचकर ठाकुरद्वारा पुलिस से की तो उसके ससुराल वालों ने उसके पति को जल्दी नशा मुक्ति केंद्र से लाने का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक उसका पति उसे नहीं मिला है। उसने अपने पति के साथ अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस से अपने पति को वापस दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed