फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A woman was molested and threatened, a report was filed.

Moradabad News: युवती से छेड़खानी कर दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 01 Apr 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 01 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
A woman was molested and threatened, a report was filed.
मैनाठेर। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक व्यक्ति की 22 वर्षीय पुत्री सोमवार दोपहर अपनी मां व परिवार की अन्य महिलाओं के साथ पड़ोस में किन्नरों के गीत-संगीत कार्यक्रम को सुनने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में गांव के ही एक युवक ने युवती का रास्ता रोक लिया और बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ व खींचतान करने लगा। युवती के शोर मचाने पर साथ मौजूद महिलाओं ने किसी तरह उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस घटना से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। मामले में परिजनों ने शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करदी है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed