फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A woman was kidnapped by a man accused of POCSO and molestation; a report was filed against seven people.

Moradabad News: पॉक्सो और छेड़खानी के आरोपी ने किया युवती का अपहरण, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 08 Dec 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 08 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A woman was kidnapped by a man accused of POCSO and molestation; a report was filed against seven people.
ठाकुरद्वारा। पॉक्सो और छेड़खानी के आरोपी ने साथियों की मदद से युवती का अपहरण कर लिया। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुजान नगर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री के साथ अनुज कुमार ने छेड़खानी और मारपीट की थी। वर्ष 2024 में हुई घटना के समय उसकी पुत्री नाबालिग थी जो अब बालिग हो गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी को गिरफ्तार किया था। चार्जशीट भी दाखिल की गई। वह जेल भी गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद आरोपी और उसके परिजनों ने उस पर एफआईआर वापस लेने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। एफआईआर वापस न लेने पर धमकियां देने लगे। ग्रामीण के अनुसार छह दिसंबर 2025 को आरोपी अनुज अपने साथियों के साथ उसके घर में घुसा और उसकी पुत्री को वहां से जबरन उठा कर ले गया। उसने आरोपी पर अपनी बेटी की हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर अनुज कुमार, नेतराम, कृष्ण कुमार, हर्ष, सोवी, पोलिन, सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी और युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed