{"_id":"696950d78f18051a040cdeaf","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-2-lakh-in-the-name-of-getting-her-a-job-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-813416-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: युवती की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: युवती की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख की ठगी
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर रामपुर के युवक ने दो लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कटघर थानाक्षेत्र के सिंघमन हजारी निवासी अर्चना ने कटघर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 2018 में वह बीकॉम कर रही थी। इसी दौरान उसके जीजा रवि के जरिए उसकी मुलाकात रामपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजद्वारा निवासी महफूज उल्ला खां से हुई थी। आरोपी ने खुद को सेवा प्रदाता एजेंसी से जुड़ा बताया और युवती की नौकरी सरकारी विभाग में लगवाने का झांसा दिया। आरोपी ने दो लाख रुपये ले लिए और बताया कि उसकी नौकरी सरकारी अस्पताल में लग गई है। आरोपी ने ज्वाइनिंग लेटर दे दिया। 30 मई 2018 को युवती सरकारी अस्पताल पहुंची तो पता चला कि लेटर फर्जी है। आठ साल से आरोपी रकम वापस नहीं कर रहा था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।