फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A woman was duped of Rs 2 lakh in the name of getting her a job.

Moradabad News: कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, छह साल के बच्चे की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 2 lakh in the name of getting her a job.
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार छह साल के बच्चे अभिषेक की मौत हो गई जबकि बच्चे के पिता शिशुपाल, मां आशा और बहन मानवी घायल हो गईं। हादसे के समय शिशुपाल अपनी पत्नी, बेटे और बेटी को लेकर करनपुर स्थित दूधिया वीर की ज्यारत पर जा रहा था। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

रामपुर शहजाद नगर थाना क्षेत्र के ककरौआ निवासी शिशुपाल ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार की सुबह अपनी पत्नी आशा, छह वर्षीय बेटे अभिषेक उर्फ विकास, सात वर्षीय बेटी मानवी को बाइक से लेकर मूंढापांडे क्षेत्र में करनपुर स्थित दूधिया पीर की ज्यारत पर जा रहा था। ज्यारत से कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि इसी दौरान पीछे से आ रहे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में अभिषेक उर्फ विकास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शिशुपाल, आशा, बेटी मानवी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सी एच सी मूंढापांडे भिजवा दिया जहां से आशा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दी गई। एस एच ओ मोहित चौधरी ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे थे लेकिन उन्हें समझाकर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कैंटर कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से टूट गया परिवार
मुरादाबाद। हादसे में जान गंवाने वाला बच्चा अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। बच्चे की मौत से परिवार टूट गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अभिषेक गांव स्थित देवराज आर्य उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed