फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A woman was beaten and thrown out of her in-laws' home over demands for a car and one lakh rupees

Moradabad News: एक लाख रुपये और कार की मांग को लेकर महिला को पीटकर ससुराल से निकाला

Sun, 26 Jul 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 26 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
A woman was beaten and thrown out of her in-laws' home over demands for a car and one lakh rupees
ठाकुरद्वारा। एक लाख रुपये और कार की मांग पूरी न करने पर महिला को मारपीट पर उसकी ससुराल से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

सुरजननगर निवासी लक्ष्मी शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसके मायके वालों ने उसकी शादी में काफी दान दहेज दिया था लेकिन उसके ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। उन्होंने उससे अपने मायके से एक लाख रुपये और कार लाने की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उन्होंने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसे मारपीट कर अपने घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति शिवम शर्मा, सास ममता और ससुर अखिलेश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दर्ज रिपोर्ट की विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed