फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A woman returning from Brijghat after taking a bath died in an accident

Moradabad News: बृजघाट से स्नान करके लौट रही महिला की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
A woman returning from Brijghat after taking a bath died in an accident
पाकबड़ा। जोया टोल प्लाजा पर शनिवार को बाइक फिसलने से मां आशा देवी ( 55) की मौत हो गई और उनका बेटा घायल हो गया। दोनों अमावस्या का स्नान करने के लिए ब्रजघाट गए थे। पाकबड़ा क्षेत्र की रहने वाली आशा देवी अपने बेटे बबलू पाल के साथ शनिवार की सुबह ब्रजघाट पर अमावस्या का स्नान कर लौट रही थीं। लौटते समय जैसे ही वह जोया टोल प्लाजा के पास पहुंचे। इसी समय बबलू की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में राहगीरों की मदद से दोनों को टीएमयू अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए इलाज शुरू किया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान आशा देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल बबलू की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के चलते परिजनों रोते रोते बेहाल हो गए हैं। गांव के लोग भी गमगीन हो गए हैं। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए उसे मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed