फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A woman advocate was duped of Rs 12.50 lakh in the name of providing her a flat.

Moradabad News: फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला अधिवक्ता से 12.50 लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
A woman advocate was duped of Rs 12.50 lakh in the name of providing her a flat.
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला अधिवक्ता राबिया हारून से तीन लोगों ने फ्लैट दिलाने के नाम पर 12.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता को फ्लैट नहीं मिला तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कटघर क्षेत्र के उड़पुरा निवासी राबिया हारून ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसने कोतवाली के कोठीवाल नगर निवासी नितिन आहूजा के साथ मिलकर साझे में सिविल लाइंस क्षेत्र के मौसम पैलेस के पास रहने वाले मो. फैजान से 13 लाख रुपये में एक फ्लैट का सौदा तय किया था। इसके बाद आरोपी को साढ़े 12 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया था लेकिन रकम लेने के बाद मो. फैजान से फ्लैट का बैनामा नहीं कराया। अधिवक्ता का दावा है कि मो. फैजान बैनामे के लिए बार-बार टाल मटोल करता रहा। शक होने पर अधिवक्ता ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि मो. फैजान पहले ही फर्जी कंपनियों खोलकर लोगों के साथ ठगी कर चुका है। आरोप है कि मो. फैजान ने सागर सराय निवासी सुनील मदान और बरादरी निवासी नदीम उर्फ राजा के साथ मिलकर ठगी की है। पीड़िता ने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो धमकी देने लगे। आरोपियों ने कहा कि उनकी जान पहचान अधिकारियों से है। रकम मांगने पर तुम्हारे ही ऊपर केस दर्ज कराकर जेल भिजवा देंगे। पीड़िता को पता चला कि आरोपी ने दिल्ली में अपना नया दफ्तर खोल लिया है। पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी ने सुरक्षा कर्मियों से पीड़िता को दफ्तर से बाहर निकलवा दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed