फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A wife, along with her lover, killed her husband using a sharp-edged weapon.

Moradabad News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को धारदार हथियार से मार डाला

Mon, 21 Sep 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 21 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A wife, along with her lover, killed her husband using a sharp-edged weapon.
डिलारी। पत्नी ने अपने प्रेमी और प्रेमी के भाई के साथ मिलकर पति की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। यह घटना क्षेत्र के वमनिया पट्टटी गांव की है। हत्या के बाद तीनों ने शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। रविवार की सुबह खेत में शव पड़ा मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला कि वमनिया पट्टटी गांव निवासी रिंकू की आठ साल पहले आंचल से शादी हुई थी। डेढ़ साल पहले आंचल पति को छोड़कर दो बच्चों के साथ पड़ोस में रहने वाले प्रेमी अमित के घर रहने चली गई। इसी बात को लेकर रिंकू और अमित में रंजिश थी। इस पर आंचल और अमित ने रिंकू को रास्ते से हटाने की साजिश की। इसमें अमित के भाई शिवम टेलर को भी शामिल कर लिया। पुलिस को रिंकू के पिता राजेश कुमार ने बताया कि रिंकू ( 35) गांव में ही मजदूरी करता था। शनिवार की रात वह गांव के शिवम के साथ घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर सरकड़ा विश्नोई गांव में रामलीला देखने गया था। शिवम उसे घर से बुलाकर ले गया था। रामलीला देखने से पहले रिंकू अपनी बहन शीतल के घर गया था। वहां भी शिवम उसके साथ था। वहां पहले दोनों ने शराब पी। इसके बाद रामलीला देखने के लिए चले गए। आरोप है कि साजिश के तहत अमित और आंचल रास्ते में रिंकू के आने का इंतजार कर रहे थे। आरोपी शिवम के साथ रिंकू जैसे ही पहुंचा तो तीनों ने मिलकर धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को सरकड़ा विश्नोई जंगल के समीप गन्ने के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार की सुबह मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर शिवम, अमित और आंचल के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि रिंकू की पत्नी अमित के साथ चली गई थी। इसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। तीनों ने मिलकर रिंकू को रास्ते से हटाने की साजिश की। शनिवार की रात को घटना को अंजाम देने के बाद तीनों भाग निकले। डिलारी। क्षेत्र के गांव सरकड़ा विश्नोई निवासी शीतल ने बताया कि भैया शराब के नशे में थे। उसने रात में रुकने के लिए कहा, लेकिन वह शिवम के बहकावे में आ गए। शिवम उसे घर से खींचकर जबरन साथ ले गया। भाई ने यदि कहा मान लिया होता तो जान बच सकती थी।।
विज्ञापन
विज्ञापन

को
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed