फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A villager was cheated out of Rs 10,520 after being offered Rs 15 lakh.

Moradabad News: 15 लाख रुपये देने का ऑफर देकर ग्रामीण से ठगे 10520 रुपये

Sun, 04 Jan 2026 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 04 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
A villager was cheated out of Rs 10,520 after being offered Rs 15 lakh.
ठाकुरद्वारा। एक ग्रामीण को पांच रुपये का पुराना नोट भेजने पर 15 लाख 45 हजार रुपये देने का झांसा देकर 10520 की ठगी कर ली। आरोपी को और रुपए न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। गांव राजूपुर मिलक निवासी राजू सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस को भी शिकायत दी है। जिसमें राजू सिंह ने कहा है कि 31 दिसंबर को उसने अपने मोबाइल पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो देखी। जिसमें कहा गया कि पांच रुपये का पुराना नोट भेजने पर उसे 1545000 मिलेंगे। इस पर उसने पांच का पुराना नोट उनके बताए गए स्कैनर भेज दिया। फिर उन्होंने उससे कहा कि इनाम हासिल करने के लिए उसे कुछ रुपए और डालने होंगे। जिस पर उसने तीन बार में उन्हें 10520 रुपये भेज दिए। जब उसने उनसे बताए गए 1545000 डालने को कहा तो आरोपी ने उसे 3500 रुपये और मांगे। इस पर उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। उसने और रुपए देने में से मना किया तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। राजू सिंह ने संबंध में साइबर क्राइम 1930 पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसकी जांच कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed