Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A two-km-long service road will be constructed from Zero Point towards Bareilly at a cost of Rs 6.43 crore.

Moradabad News: जीरो पॉइंट से बरेली की ओर 6.43 करोड़ से बनेगी दो किमी लंबी सर्विस रोड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A two-km-long service road will be constructed from Zero Point towards Bareilly at a cost of Rs 6.43 crore.
मुरादाबाद। जीरो पॉइंट से बरेली की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वालों के लिए बेहतर आवागमन की सुविधा विकसित की जाएगी। एमडीए इस मार्ग की बाईं ओर करीब दो किलोमीटर लंबी सर्विस रोड का निर्माण कराएगा। सड़क 12 मीटर चौड़ी होगी। इसके साथ बारिश के पानी की निकासी के लिए नाला और बिजली की लाइनें व्यवस्थित करने के लिए इलेक्ट्रिक ट्रेंच भी बनाई जाएगी। इस पूरे काम पर करीब 6.43 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन




परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के 148.547 से 150.460 किलोमीटर के बीच निर्माण कराया जाना है। सर्विस रोड बनने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को मुख्य राजमार्ग पर निर्भर हुए बिना स्थानीय आवागमन के लिए अलग रास्ता उपलब्ध हो सकेगा। इससे हाईवे के यातायात और स्थानीय वाहनों के बीच टकराव की आशंका कम करने में भी मदद मिलेगी। सड़क के साथ नाला बनने से बारिश के दौरान पानी की निकासी का रास्ता तैयार होगा। इससे जलभराव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। वहीं, इलेक्ट्रिक ट्रेंच के जरिये बिजली संबंधी लाइनें व्यवस्थित की जा सकेंगी। एमडीए वीसी ने बताया कि इस काम की निर्माण अवधि 180 दिन निर्धारित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed