{"_id":"6699b7ddd3054661be0545a0","slug":"a-two-and-a-half-year-old-girl-died-after-getting-electrocuted-by-a-fan-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-441715-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पंखे में आए करंट की चपेट में आकर ढाई वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पंखे में आए करंट की चपेट में आकर ढाई वर्षीय बच्ची की मौत
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
गांव डोमघर में बृहस्पतिवार सुबह पंखे (टेबल पंखा) में आए करंट की चपेट में आकर ढाई वर्षीय फाबिया नूर की मौत हो गई। फाबिया पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।
कुंदरकी क्षेत्र के गांव डोमघर निवासी किसान शफी अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह घर में पंखा चल रहा था। उसकी छोटी बेटी फाबिया पंखे के पास पहुंच गई। पंखे में करंट आ रहा था। फाबिया ने पंखा छुआ तो वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। घायल हालत में परिजन फाबिया को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक फाबिया चंचल स्वभाव की थी। छोटी होने के चलते वह सभी की लाडली थी। परिजनों ने बालिका के शव को गमगीन माहौल में गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।