{"_id":"6664f37c59b6b1e74106dce4","slug":"a-truck-hit-a-mother-and-son-riding-a-bike-mother-died-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-416494-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बाइक सवार मां बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बाइक सवार मां बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
मुरादाबाद।
हाईवे पर लोधीपुर राजपूत गांव के नजदीक शनिवार रात एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारा तो बाइक सवार मां -बेटे दूर तक घिसटते हुए चले गए। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन महिला का शव बगैर पोस्टमार्टम कराए लेकर चले गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर कलां गांव निवासी मुस्तकीम की पत्नी जैनुल अपने बेटे आसिम के साथ मुरादाबाद शहर में किसी काम से आए थे। शनिवार की रात नौ बजे बेटा आसिम अपनी मां जैनुल को मुरादाबाद से लेकर घर लौट रहा था। बाइक सवार मां बेटे जैसे ही लोदीपुर राजपूत गांव के पास पहुंचे। इसी समय तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को रौंद दिया। टक्कर लगते ही मां बेटे बाइक के साथ काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। महिला जैनुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया लेकिन बेटे आसिम की मामूली चोट आई। आसिम ने घर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही महिला का शव को लेकर घर चले गए। महिला की मौत से परिजन गमगीन हो गए हैं।