फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A troop of monkeys chased a child; he was injured after jumping from the roof.

Moradabad News: बंदरों के झुंड ने बच्चे को दौड़ाया, छत से कूदने पर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A troop of monkeys chased a child; he was injured after jumping from the roof.
पाकबड़ा। नगर पंचायत क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बना हुआ है। शनिवार को गुरेठा रोड स्थित इस्लामनगर भूड़ वार्ड-10 में बंदरों के झुंड ने छत पर पतंग उड़ा रहे बच्चे को दौड़ा लिया। बंदरों से बचने के प्रयास में बच्चा छत से नीचे कूद गया। हादसे में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

इस्लामनगर भूड़ में एके मेडिकल के सामने रहने वाला दस वर्षीय जुनैद हुसैन शनिवार को अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड छत पर पहुंच गया और बच्चे को दौड़ा लिया। घबराए जुनैद ने बंदरों से बचने के लिए छत से नीचे छलांग लगा दी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार बंदरों के हमले और लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि नगर पंचायत की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग वार्डों में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है लेकिन हमलों का सिलसिला थम नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed