{"_id":"6b0c90575fae0022570f4b3e","slug":"a-thousand-claims-countless-problems-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-116563-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दावे हजार, समस्याएं बेसुमार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दावे हजार, समस्याएं बेसुमार...
विज्ञापन
कांठ। ब्लॉक छजलैट की न्याय पंचायत फूलपुर मिट्ठनपुर के गांवों को जोड़ने वाली कई सड़कें टूट चुकी हैं। कहीं रास्तों में पानी भरा है तो कहीं कीचड़ पसरा है। ग्राम पंचायत खलीलपुर कद्दीम से मझरा चेतरामपुर को जोड़ने वाले टूटे रास्ते में कीचड़ व गंदा पानी भरा है। जहां से लोगों का निकलना मुश्किल है।
वहीं, छजलैट को गांव खलीलपुर कद्दीम से जोड़ने वाला तीन किलोमीटर रास्ता भी जर्जर है। गांव चेतरामपुर से शेरपुर को जोड़ने वाले रास्ते की हालत भी दयनीय है। वहीं जल जीवन मिशन के तहत गांव रुस्तमपुर और शेरपुर के ग्रामीणों को पानी देने के लिए न टैंक बना है। टंकी की चराहदीवारी के अंदर उपले पाथे जा रहे हैं। पानी की सप्लाई आज तक नहीं हुई। मगर, पाइप लाइन के लिए खोदे गए रास्ते ग्रामीणों को जख्म जरूर दे रहे हैं। वहीं गांव भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर का भी यही हाल है। गांव का चार सौ मीटर लंबा संपर्क मार्ग भी बदहाल है। गांव के स्कूल के बाहर कीचड़ पसरी है और गंदा पानी जमा है।
-- -
बोले ग्रामीण
-- छजलैट को खलीलपुर कद्दीम से जोड़ने वाला रास्ता अर्से से टूटा और जर्जर है। गन्ना वाहनों व राहगीरों को बड़ी परेशानी है। अधिकारियों से मांग के बाद भी इसका पुनर्निर्माण नहीं हुआ। इसे पीडब्ल्यूडी को सौंपकर बनवाया जाए। - राजपाल सिंह, खलीलपुर कद्दीम
विज्ञापन
-- हमारे गांव से छजलैट और खलीलपुर कद्दीम को जोड़ने वाला तीन किलोमीटर का संपर्क मार्ग बहुत ही खराब है। डामर टूट गया और खड़ंजे में गड्ढे हैं। इसे बनवाया जाना नितांत आवश्यक है। - आकाश चौधरी, फूलपुर मिठ्ठनपुर
-- खलीलपुर कद्दीम से मझरा चेतरामपुर को जोड़ने वाले रास्ते में रेलवे क्राॅसिंग के पास एक साल से सड़क टूटी है। यहां बने गड्ढे में पानी कीचड़ भरा है। नाला बनवा कर समाधान कराया जाए। - शराफत अली, खलीलपुर कद्दीम
-- हमारी आबादी के करीब 12 घरों के पानी का निकास नहीं है। रास्ते में पानी भरा है। कीचड़ और गंदे पानी में रोज राहगीर गिरते हैं। पहले रेल लाइन की खंदियों में यह पानी जाता था। जिसे बंद कर दिया। नाला बनने से ही निस्तारण होगा। - रिसालत, खलीलपुर कद्दीम
-- यह रास्ता पंचायत के खलीलपुर कद्दीम और चेतरामपुर के साथ बारह से ज्यादा गांवों और पीएसी की फायरिंग वट को जोड़ता है। मगर आबादी के पानी का निकास न होने से यह घरों के सामने भरा है। -जहीरुद्दीन, खलीलपुर कद्दीम
-- शेरपुर से चेतरामपुर को जोड़ने वाला दो किलोमीटर रास्ता टूटा और गड्ढों भरा है। एक बार मरम्मत हुई थी। मगर ओवरलोड मिट्टी भरे डंपरों से वही हाल हो गया है। इस बहुपयोगी मार्ग का पुनर्निर्माण होना चाहिए। - नरेश कुमार, शेरपुर
-- हमारे गांव को चकफेरी मार्ग से जोड़ने वाला 400 मीटर का संपर्क मार्ग टूटा और नीचा है। बरसात में इसमें पानी भर जाता है। इसे ऊंचा कर बनाया जाए। गांव में टंकी को खोदे रास्ते भी खराब हैं। - दीपक कुमार, भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर
-- पानी का निकास अवरुद्ध होने से यहां स्कूल के बाहर और रास्ते में कीचड़ व पानी जमा है। इससे राहगीरों और स्कूल के बच्चों को दिक्कत है। पानी का निकास करा कर निस्तारण कराया जाए। - महावीर, भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर
-- गांव में पानी की टंकी का काम पूरा नहीं हुआ। नलकूप, चारदीवारी बनी है। ना टैंक बना और ना ही पानी मिला। पाइप लाइन को खोदी सड़कें भी हमने खुद भरीं हैं। उबड़-खाबड़ रास्तों में लोग गिरकर जख्मी होते हैं। - ताहिर, रुस्तमपुर
-- दो साल पहले गांव में पानी की टंकी का कार्य शुरू हुआ था। लेकिन अब पिछले एक साल से बंद है ओवरहेड टैंक नहीं बना। सड़कों को भी खोद कर यूं ही छोड़ दिया था। जिनसे ठोकर लगने से लोग गिरकर घायल होते हैं। - हनीफ, रुस्तमपुर
-- गांव में दो साल पहले टंकी से ग्रामीणों को पानी देने को काम शुरू हुआ था। नलकूप और कोठरी बनी है। पाइप लाइन बिछी है। पानी नहीं मिला। खोदी गई सड़कें भी ऐसे ही छोड़ दी थीं। कुछ को प्रधान ने सही करा दिया। आधा मुख्य मार्ग अभी भी टूटा है। - आकिल, रसूलपुर चौहरा
-- गांव में टोंटी से टंकी का पानी देने को काम शुरू हुआ था लेकिन अब डेढ़ साल से बंद है पाइप लाइन बिछाने को खोदी गई कई सड़कें अभी भी खराब हैं। तभी से आधा मुख्य मार्ग भी टूटा पड़ा है। इसे दुरुस्त कराया जाए। - मुनासिर, रसूलपुर चौहरा
-- वर्जन
-- खलीलपुर कद्दीम से चेतरामपुर जाने वाले रास्ते में जहां पानी रुका व सड़क टूटी है। वह रास्ता पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है। समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। - जबर सिंह, सहायक विकास अधिकारी, छजलैट
-- शेरपुर रुस्तमपुर में जल जीवन मिशन के कार्य को पूरा करने और कुछ खड़ंजे वाले रास्तों की मरम्मत को कार्यदायी संस्था से समय-समय पर कहा जाता रहा है।- रणवीर सिंह, सचिव, ग्राम पंचायत, शेरपुर रुस्तमपुर
विज्ञापन
वहीं, छजलैट को गांव खलीलपुर कद्दीम से जोड़ने वाला तीन किलोमीटर रास्ता भी जर्जर है। गांव चेतरामपुर से शेरपुर को जोड़ने वाले रास्ते की हालत भी दयनीय है। वहीं जल जीवन मिशन के तहत गांव रुस्तमपुर और शेरपुर के ग्रामीणों को पानी देने के लिए न टैंक बना है। टंकी की चराहदीवारी के अंदर उपले पाथे जा रहे हैं। पानी की सप्लाई आज तक नहीं हुई। मगर, पाइप लाइन के लिए खोदे गए रास्ते ग्रामीणों को जख्म जरूर दे रहे हैं। वहीं गांव भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर का भी यही हाल है। गांव का चार सौ मीटर लंबा संपर्क मार्ग भी बदहाल है। गांव के स्कूल के बाहर कीचड़ पसरी है और गंदा पानी जमा है।
विज्ञापन
बोले ग्रामीण
विज्ञापन
