Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A team will examine five-year-old records from Ayushman hospitals.

Moradabad News: आयुष्मान अस्पतालों के पांच साल पुराने रिकॉर्ड जांचेगी टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
A team will examine five-year-old records from Ayushman hospitals.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मरीजों का इलाज करने वाले अस्पतालों के पुराने रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। स्टेट हेल्थ एजेंसी (सांचीज) की टीम वर्ष 2019 से 2023 तक के अभिलेखों की पड़ताल करेगी। इसमें मरीजों के भर्ती होने, उन्हें दिए गए उपचार, अस्पतालों की ओर से किए गए क्लेम और उनके भुगतान से जुड़े दस्तावेज देखे जाएंगे। जांच के दौरान सीएमओ कार्यालय के अधिकारी भी टीम के साथ रहेंगे।



जिले के 11 अस्पताल ऐसे हैं, जिनकी आयुष्मान योजना के तहत संबद्धता खत्म हो चुकी है। इन अस्पतालों में योजना के तहत पहले कराए गए इलाज और भुगतान का ब्योरा भी जांच के दायरे में रहेगा। टीम अस्पतालों के रिकॉर्ड का मिलान कर यह देखेगी कि मरीजों को योजना के तय नियमों के मुताबिक उपचार दिया गया था या नहीं। क्लेम के साथ लगाए गए दस्तावेजों की भी जांच होगी। इस जांच में गोपनीयता बरती जाएगी। किस अस्पताल में किस दिन जांच होगी, इसकी सूचना पहले से प्रबंधन को नहीं दी जाएगी। अस्पतालों का चयन और जांच का कार्यक्रम केवल सांचीज के अधिकारियों को पता होगा। टीम बिना पूर्व सूचना सीधे अस्पताल पहुंचकर रिकॉर्ड खंगालेगी। नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जांच में पुराने दस्तावेजों की उपलब्धता और उनकी प्रमाणिकता पर भी ध्यान दिया जाएगा। अभिलेखों में गड़बड़ी या योजना के नियमों के उल्लंघन की बात सामने आने पर संबंधित अस्पताल से जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed