फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A *tarhi mushaira* was held in memory of the martyrs of Karbala.

Moradabad News: शोहदा-ए-कर्बला की याद में हुआ तरही मुशायरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
A *tarhi mushaira* was held in memory of the martyrs of Karbala.
बिलारी। मोहल्ला ठाकुरान में एक सामाजिक संस्था के कैंप कार्यालय पर शोहदा-ए-कर्बला की याद में तरही मुशायरे का आयोजन हुआ। मुशायरे में शायरों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत से जुड़े अपने कलाम पेश किए।
विज्ञापन

मुशायरे का उद्घाटन स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान, मुशायरा आयोजक डॉ. नफीस अहमद, सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी शकील साबरी और वरिष्ठ शायर डॉ. जमीर सालकी अदीबी ने संयुक्त रूप से शमा रोशन करके किया।
विज्ञापन

मुशायरे में शायर अब्दुल कुददूस जौहर ने कहा, नजर के सामने जलवा मेरे हुसैन का है, नजर नवाज नजारा मेरे हुसैन का है। शायर नोमान जमाल ने कहा, मजाल क्या कि अंधेरे हों दीन में दाखिल, चाहर सिम्त उजाला मेरे हुसैन का है। शायर डाॅ. नफीस अहमद ने कहा, वफा की राह पर कुर्बान करके खुद के लिए, यकीन जानो यह जज्बा मेरे हुसैन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल से आए उस्ताद शायर डॉ. मुनव्वर ताबिश ने कहा, मदद के वास्ते करबल में आ गए जाफर, मगर खुदा पे भरोसा मेरे हुसैन का है।
इसके अलावा शायर अतीक मंजर, डाॅ. जमीर सालकी, रूही बिलारबी, नाजिम कुंदरकी, रईस आलम इकरार हुसैन, अली जमाल, डॉ. मोहम्मद शायगान व शकील अहमद साबरी ने भी अपने कलाम पेश किए। मुशायरे की अध्यक्षता जमीर सालकी अदीबी और संचालन डॉ. मुजफ्फर हुसैन नादिर ने किया। अंत में आयोजक डॉ. नफीस अहमद नफीस ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed