{"_id":"69655b4d384fb02b360361b8","slug":"a-supply-of-urea-was-being-transported-from-sambhal-to-rampur-560-sacks-were-recovered-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-811045-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: संभल से रामपुर की जा रही थी यूरिया की सप्लाई, 560 बोरी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: संभल से रामपुर की जा रही थी यूरिया की सप्लाई, 560 बोरी बरामद
विज्ञापन
मूंढापांडे। दिल्ली लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे क्षेत्र में पुलिस ने यूरिया की 560 बोरियां लदा ट्रक पकड़ा है। यह यूरिया संभल से रामपुर के लिए सप्लाई किया रहा है। पुलिस ने ट्रक से चार लोगों को भी हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के साथ ही सहकारिता विभाग की टीम ने जांच कर रही है।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास रविवार रात पुलिस और एसओजी ने एक ट्रक को रुकवाया। पुलिस ने तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें इफ्को खाद की बोरी भरी थी। पुलिस ट्रक को थाने ले गई। उसमें सवार संभल के बेगम सराय निवासी चालक मुनाजिर, क्लीनर जाकिर, रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी कारोबारी निजाम, नावेद को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए लोगों ने बताया कि संभल के बहजोई स्थित नई मंडी से राकेश की दुकान से 560 इफ्को यूरिया भरकर रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के देवीपुरा स्थित मैसर्स अली हम्जा एग्रीकल्चर स्टोर लेकर जा रहे थे। यह खाद दुकान और राणा शुगर मिल पर बिक्री की जाती है लेकिन खाद के कागज मांगे पर वह कोई कागज नहीं दिखा सके। सूचना पर एस डी एम सदर राममोहन मीणा थाने पहुंच गए और ट्रक के ऊपर चढ़ कर खाद की जांच की। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र पाल ने बताया कि खाद बहजोई की निजी दुकान से रामपुर टांडा के देवापुर दुकान पर जा रही थी। एआर कोआपरेटिव अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।