{"_id":"66b7cabcc536e6285006cd55","slug":"a-strategy-was-made-for-the-success-of-the-har-ghar-tiranga-abhiyan-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-123677-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए रणनीति बनाई
विज्ञापन
मंडी धनौरा। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक नगर के एक बरातघर में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्णय लिया गया कि पार्टी के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से घर-घर तिरंगा वितरित किए जाएंगे।
भाजपा नेता व पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने पार्टी से प्राप्त निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि 11 व 12 अगस्त को महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई की जाएगी। 13 अगस्त को युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका के कारण अपनी जान गंवाने वालों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सफल बनाने के लिए घर-घर तिरंगा वितरित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अभियान के प्रति लोगों को प्रेरित करें। जानकारी दी कि तिरंगा फहराने में घर के बच्चों की भूमिका पर विशेष जोर दिया जाए। बैठक में मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, कुसुम गोयल, दुलीचंद गिहार, राजू बादशाह, विवेक अग्रवाल, परम सिंह, रामकिशोर सैनी, आलोक कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
-- -- -